WhatsApp Group
Join Now
न्यूज स्केल संवाददाता, भुपेंद्र पांडेय
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर मुख्य चौक स्थित ओम प्रीत फैमिली रेस्टोरेंट एंड फास्ट फूड दुकान से एक मोबाइल की चोरी कर ली गई है। मोबाइल पहरा गांव निवासी पुरुषोत्तम कुमार गुप्ता की है। पुरुषोत्तम ने मोबाईल चोरी होने को लेकर गिद्धौर थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में बताया है कि रेस्टोरेंट दो लोग चाऊमीन खा रहे थे। खाने के बाद मोबाइल टेबल पर रखा था और भूल बस होटल से निकल घर जाने लगे। तुरंत तीन से चार मिनट बाद पैकेट में खोजने लगा तो मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद तुरंत उक्त होटल में पहुंचे जहां मोबाइल खोजने पर नहीं मिला। होटल कर्मियों से पूछताछ करने पर कुछ नहीं बताया। बल्कि कहा कि आपके सिवा होटल में कोई नहीं आया है।








