न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र में कोल वाहनों से दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में टंडवा-पिपरवार मुख्य सड़क किनारे स्थित बसरिया मोड़ के समीप रविवार देर रात तेज रफ्तार हाईवा जेएच 13 जे 6182 पहले से सड़क किनारे खड़े दूसरे हाईवा में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में टक्कर मारने वाला वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि वाहन में सवार गम्भीर रूप से घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दिया। बताया गया कि उक्त वाहन जय अंबे ट्रांसपोर्टिंग कम्पनी का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन आम्रपाली कोल परियोजना से खलारी ओसीपी में खाली कर देर रात लौट रहा था, इसी दौरान उक्त हादसा हुवा।
तेज रफ्तार कोलवाहन ने दूसरे खडे़ वाहन में मारी टक्कर, चालक गंभीर

By newsscale
On: February 26, 2024 10:54 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 789441
Total views : 2484421