Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

टेक्नोलॉजी के सहारे नक्सलियों के मांद में घुसी पुलिस, किया करारा आर्थिक प्रहार, कई एकड़ में लगे अवैध अफीम के फस्ल को किया नष्ट

On: February 26, 2024 10:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। विगत सात फरवरी को अफीम विनष्टीकरण अभियान पर निकले सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की भीषण मुठभेड़ में दो जवानों की शहादत का बदला लेने को लेकर चतरा पुलिस ने कमर कस ली है। क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों के आर्थिक स्रोत पर करारा प्रहार कर उन्हें नेस्तनाबूद करने के उद्देश्य से पुलिस टीम ने टेक्नोलॉजी के सहारे नक्सलियों के मांद में घुस चुकी है। जिस जगह पर पुलिस के दो जवानों की शहादत हुई थी, उसी स्थान सेे एकबार फिर से जिला पुलिस ने अफीम उन्मूलन अभियान की शुरुआत की है। अभियान का नेतृत्व एसीडीपीओ संदीप सुमन कर रहे हैं। अभियान में सीआरपीएफ, आईआरबी व वन विभाग के साथ जिला बल के जवान शामिल हैं। अभियान में शामिल अधिकारी और जवान तीसरी आंख ड्रोन टेक्नोलॉजी के सहारे पहले क्षेत्र की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। उसके बाद इनपुट के आधार पर टुकड़ियां बनाकर नक्सलियों के संरक्षण में लगाए गए अफीम माफियाओं द्वारा लगाए गए सफेद जहर की खेती (अफीम) को नष्ट कर रहे हैं। अभियान की शुरुआत में भुईयांडीह से होते हुए बैरियो पहुंच बीहड़ जंगल के बीच नदी के दोनों ओर करीब 12 एकड़ वन भूमि में लहलहा रहे अफीम के फसल को नष्ट कर किया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ ने बताया कि एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिले में अलग-अलग स्थानों पर एक साथ अफीम उन्मूलन महाभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत उसी जगह से की गई है, जहां हमारे दो जवानों ने शहादत दी थी। अभियान निरंतर जारी रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि चतरा जिले में ना तो नक्सली बचेंगे और ना ही अफीम बचेगा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में आज कुल 40 एकड़ वन भूमि में लगे फसल को विनष्ट किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

एसआईटी ने बच्चा चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 आरोपी गिरफ्तार, 12 बच्चे बरामद

भीषण सड़क हादसा: ओरसा घाटी में पलटी रिजर्व बस, 6 की मौत की आशंका, 30 से अधिक घायल

मंदिर प्रांगण में विहिप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व धर्म रक्षा निधि पर मंथन

अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक, पदाधिकारियों का चयन

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व थाना प्रभारी अरबिंद सिंह को भावभीनी विदाई, छलक पड़े ग्रामीणों के साथ आंसू

उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में सांसद सुखदेव भगत की अहम भूमिका

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

Leave a Comment