झारखण्ड/गुमला- घाघरा एस एस हाई स्कूल के समीप अज्ञात बाइक चालक ने मैट्रिक की परीक्षा देने आई एक छात्रा को सोमवार को टक्कर मार दिया। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।वहीं अन्य परीक्षा देने आए छात्रों ने टेंपो में घायल छात्रा को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया। जहां चिकित्सक द्वारा घायल छात्रा का इलाज किया गया । घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार छात्रा चांदनी चौक की ओर से आकर एस एस हाई स्कूल परिसर के अंदर परीक्षा केंद्र जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी क्रम में चांदनी चौक की ओर से आ रहा बाइक चालक ने टक्कर मार दी।जिससे छात्रा घायल हो गई।वहीं बाइक चालक बाइक लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर विद्यालय के शिक्षक भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
*घाघरा एस एस हाई स्कूल के समीप अज्ञात बाइक चालक ने मैट्रिक की परीक्षा देने आई छात्रा को मारा टक्कर,हुई घायल*
By Ajay Sharma
On: February 26, 2024 7:48 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 785997
Total views : 2479793