न्यूज स्केल संवाददाता
कान्हाचट्टी (चतरा)। चतरा जिला अंतर्गत कान्हाचट्टी प्रखंड के प्लस 2उच्च विद्यालय तुलबुल के प्रांगण में संत शिरोमणि रविदास जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कान्हाचट्टी के अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार व विशिष्ट अतिथि मुखिया पति जयनंदन भारती शामिल थे। इस अवसर पर अतिथियों के साथ समाज के लोगों द्वारा संत शिरोमणि रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कया गया। इसके उपरांत अंचलाधिकारी कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की यह 647वीं जयंती है। संत रविदास जी का जन्म 15वीं सदी में 1377 में हुआ था। वैसे तो हमारे देश भारत में सदियों से अनेक महान संतों ने जन्म लेकर इस भारत भूमि को धन्य किया है। जिनके कारण भारत को विश्व गुरु कहा जाता है और जब-जब हमारे देश में उच्च नीच भेदभाव जाति पाति धर्म भेदभाव अपने चरम अवस्था पर हुआ तब तब हमारे देश भारत में अनेक महापुरुषों ने इस धरती पर जन्म लेकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करते हुए अपने बताए हुए सच्चे मार्ग पर चलते हुए भक्ति भवना से पूरे समाज को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। इन्हीं महान संतों में संत गुरु रविदास जी का नाम एक है। कार्यक्रम में अध्यक्ष एवं न्यू ग्लोबल पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक अजय रविदास ने संत रविदास जी के जीवनी को बतलाते हुए समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की बाते कही। प्रधानाध्यापक ने घोषणा करते हुए कहा कि समाज के वंचित व गरीब परिवारों के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत छुट के साथ विद्यालय में नामांकन निःशुल्क देने का कार्य करेंगे। मंच पर उप मुखिया राज किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र यादव, जेएमएम प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्षा निरमा देवी, बैजनाथ रविदास, बालचंद रविदास, सिकंदर सिंह, करुण रविदास, बालेश्वर रविदास, रामचंद्र पासवान, गणेश पासवान, विकास रविदास, केदार पासवान, धनेश्वर रविदास, सुलैन पासवान आदि शामिल थे।
धूमधाम से कान्हाचट्टी प्रखंड में मनाई गई संत शिरोमणि रविदास की जयंती
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








