न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। झारखंड प्रदेश कृषक महासंघ का शिष्टमंडल गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास को ज्ञापन सौंपा है। दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कृषक मित्र पिछले 12 वर्षों से अपने दायित्वों के अलावे राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त क़ृषि, पशुपालन, मनरेगा, सहकारिता, बीमा समेत अन्य कार्य महज 12 हजार रुपए सालाना प्रोत्साहन राशि पर कराये जा रहे हैं। वहीं राज्य सरकार द्वारा मनरेगा के कुशल मजदूरों के लिए निर्धारित 429.94 के अनुरुप राशि उन्हें भी देने की मांग समेत 65 वर्ष की उम्र तक कार्यावधि विस्तार, बहाली में 50 प्रतिशत आरक्षण, मृतकों के आश्रितों को नौकरी तथा बीमा भत्ता की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने में अखिलेश सिंह, उदय पांडेय, बसंत राणा, मोहन कुमार, महेन्द्र महतो समेत अन्य शामिल थे।
कृषक मित्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

By newsscale
On: February 22, 2024 10:46 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1076912
Total views : 2878917