न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। राजकीय इटखोरी महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए सामान्य पार्किंग से असडीया निवासी अन्नू कुमारी पति रत्नेश्वर राणा का बाइक हीरो स्पलेंडर प्रो जेएच 02 डब्ल्यू 1546 की चोरी हो गई। रत्नेश ने बताया कि बाइक को पार्किंग में खड़ी कर महोत्सव का आनंद लेने महोत्सव स्थल गए थे। देखकर लौटने के बाद देखा कि मेरी बाइक पार्किंग में नही है। तुरंत ही रत्नेश्वर ने पार्किंग में खड़े पुलिस को सूचना दी। टू पुलिस ने उन्हें अंतिम समय तक रुक कर इंतजार करने को कहा कि यदि कोई भूल वस यदि गाड़ी ले गया होगा तो वह अपनी बाइक को छोड़ गया होगा। 2 बजे रात्रि में पार्किंग से सभी बाइक के चले जाने पर रत्नेश्वर को खाली हाथ बिना बाइक लौटना पड़ा। इसकी शिकायत रत्नेश्वर ने थाना में लिखित आवेदन देकर की है।
महोत्सव के तीसरे दिन सामान्य पार्किंग से बाइक की चोरी

By newsscale
On: February 22, 2024 10:40 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1083178
Total views : 2887829