Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राजकीय इटखोरी महोत्सव के कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के न्यायधीश एसएन पाठक हुवे शामिल, किया कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता

चतरा/इटखोरी। जिले के इटखोरी में तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का आयोजन 19, 20 एवं 21 फरवरी को किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन 19 फरवरी के रात्रि झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायधीश एसएन पाठक इटखोरी कार्यक्रम में पहुंचे। न्यायधीश के आगमन पर प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायधीश राजेश कुमार सिंह, उपायुक्त अबु इमरान व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। न्यायधीश ने कार्यक्रम में आए सभी कलाकारों की सरहना करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। पहले दिन 19 फरवरी को बिपिन मिश्रा शंख वादन एवं डमरू वादन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इटखोरी, मुकुंद नायक एवं ग्रुप मर्दानी झूमर/झूमट/डोमकच, सत्या ठाकुर एवं ग्रुप चावर पाइका नृत्य, अल्ताफ राजा संगीत, अक्षरा सिंह लोकगीत गाकर लाखो के संख्या में उपस्थित दर्शकों का मंच से मनोरंजन किया। दर्शाकों ने भी अपने मोबाइल फ्लैस लाइट जलाकर उत्साह बढ़ाया।

वहीं 20 फरवरी दूसरे दिन भी होगा भव्य आयोजन। शुसिल महतो एवं लखीराम नायक ग्रुप छउ नृत्य, शालिनी दुबे एवं ग्रुप गायन, साक्षी प्रिया दुबे एवं समूह संस्कृतिक कार्यक्रम, किस्सू राहुल एवं ग्रुप डांस, रोहित आरके एंड ग्रुप झालिवुड सांग व डांस, बिनोद राठौर एवं ग्रुप बॉलीवुड संगीत प्रस्तुति से बांधेंगे समा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment