Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तेज रफ्तार कोल वाहन पेड़ में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क में अनियंत्रित परिचालन करने वाले कोल वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार अहले सुबह सिमरिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हायवा जेएच 02 बीपी 8239 ने बांयी तरफ जाकर सड़क किनारे लगे शीशम के पेड़ में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें चालक बाल-बाल बच गया, उसके अतिरिक्त और कोई भी सवार नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गनीमत रहा कि दुर्घटनाग्रस्त कई दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में लेने से सभी बाल बाल बचे। सूत्रों की मानें तो अप्रत्याशित दुर्घटना में हुई वृद्धि का मुख्य कारण जिला परिवहन विभाग की उदासीनता है जो ट्रांसपोर्टरों के हितों को ध्यान में रखते हुवे अपने निरीक्षण दायित्वों पर महज खानापूर्ति करती रही है। वाहन चालकों का नियमित तौर पर शराब सेवन तथा अनुज्ञप्ति की जांच समेत गति नियंत्रण के लिए स्पीड गवर्नर लगाने की अनिवार्यता को लगातार दरकिनार किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment