न्यूज स्केल संवाददाता, इंद्रदेव ठाकुर
कान्हाचट्टी(चतरा)। रविवार को चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत जमरी बक्सपुरा, पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पंकज कुमार प्रजापति के अगुवाई में पदयात्रा कर न्याय मार्च का आगाज किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि न्याय मार्च के द्वारा झारखंड के योद्धा, लोकप्रिय आदिवासी नेता, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही सरकारी एजेंसी ईडी द्वारा षड्यंत्र रच कर जेल में डालने का घिनौना काम एवं हाई कोर्ट से बार-बार रिमांड लेने का विरोध हो चुका है। जब तक श्री सोरेन को न्याय नहीं मिलता है तब तक न्याय मार्च चतरा जिला के सभी प्रखंड व पंचायतों में जाकर गांव-गांव, टोला-टोला, कस्बा-कस्बा में केंद्र सरकार और ईडी के काले कारनामे को बताने का काम करेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ना झुका है। ना झुकेगा। हेमंत सोरेन झारखंड का अभिमान है। जेल का फाटक खुलेगा। हेमंत सोरेन छूटेगा। जय झारखंड। जोहार झारखंड। शिबू सोरेन जिंदाबाद। हेमंत सोरेन जिंदाबाद’ के नारे लगाए। न्याय मार्च में जिलाध्यक्ष के साथ कान्हाचट्टी प्रखंड अध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साव, जिला संयुक्त सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबूलाल साव, अलखदेव साव, मनोज सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निरमा कुमारी, रीना कुमारी समेत सैकड़ों सदस्य शामिल थे।
Eडी व केंद्र सरकार के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

By newsscale
On: February 18, 2024 11:22 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1083129
Total views : 2887752