Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड कुशवाहा महासभा सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, राजनीतिक चेतना, महिला शशक्तिकरण, शिक्षा एवं समाज की एकता पर दिया गया बल

On: February 18, 2024 10:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता, हिमांशु सिंह/यशवंत पांडेय
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के ढोढी मंधनिया दुर्गा मंदिर मैदान में रविवार को झारखंड कुशवाहा (दांगी-मेहता) महासभा का एक दिवसीय युवा जिला सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर व शहीद प्रदीप महतो के चित्र पर माल्यापर्ण कर किय। कार्यक्रम में मंच का संचालन ज्योति निकेतन विद्यालय के संस्थापक अनिल कुमार भारती ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष हकीम प्रसाद महतो तथा जिलाध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी की मौजूदगी में मुख्य रूप से राजनीतिक चेतना, महिला शशक्ति कारण, शिक्षा तथा समाज की एकता पर बल दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वक्ताओं द्वारा बेहतर समाज के निर्माण, शिक्षा, समाज कल्याण, सामाजिक एकता को बढ़ावा देने तथा समाज में व्याप्त बुराइयों तथा नशा मुक्त समाज निर्माण की बातें कही गई। इसके अलावा क्षेत्र के वैसे लड़के तथा लड़कियों को सामानित किया गया जो शिक्षा के बदौलत किसी न किसी पद पर कार्यरत हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने ढोढी गांव के सिकेंद्र मेहता को कुशवाहा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं चतरा की चिंता देवी को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से चतरा, कोडरमा, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो समेत विभिन्न जिले से समाज के बुद्धिजीवी पहुंचे थे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी सर्जन दांगी, नरसिंह दांगी, मनोज दांगी, सिकंदर मेहता, बाबूलाल दांगी, सकलदेव दांगी, राम बच्चन देव दांगी आदि ने अहम भूमिका निभाई। मंच पर मुख्य रूप से सत्यदेव प्रसाद वर्मा, बटेश्वर प्रसाद मेहता, श्याम सुंदर प्रसाद मेहता, देव चरण दांगी, हिरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, देव नारायण दांगी, प्रशांत मेहता, संजय मेहता, सतीश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

प्यार, जलन और साजिश: रिश्तों की आड़ में रची गई मौत की कहानी

संपूर्ण विकास का संकल्प, नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ

एटीएम में फंसा कार्ड, दीवार पर लिखा नंबर बना जाल, 31 हजार की शातिर ठगी

तीन दिन से रहस्यमय ढंग से लापता युवक, परिजन परेशान, पुलिस जांच में जुटी

प्यार बना मौत की वजह! पूर्व पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, मां की लाश, बेटी की चीख… वारदात ने झकझोरा जिला

आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा में सहायिका चयन को लेकर ग्राम सभा, नीलू कुमारी का हुआ चयन

योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर 7 रोजगार सेवकों का मानदेय कटा

लूक स्मार्ट सैलून का भव्य उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलन

पांच दिनों से हाथी का आतंक, घर-खेत तबाह, ग्रामीण दहशत में

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

Leave a Comment