
झारखण्ड/गुमला – 2017 में, जब चुनावी बांड योजना को वित्त विधेयक के रूप में पेश किया गया था, तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सबसे पहले इसकी अपारदर्शी, अलोकतांत्रिक और हानिकारक प्रकृति की स्पष्ट रूप से निंदा की थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस कुटिल चाल के खिलाफ संसद के भीतर और बाहर अपनी लड़ाई में अटल रही है।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मोदी सरकार की इस “काला धन रूपांतरण” योजना को “असंवैधानिक” मानते हुए आज के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती हैं।अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के आलोक में चुनावी बांड के माध्यम से भाजपा के बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए आज 15 फरवरी को राज्य और जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश प्राप्त हुआ था -झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार , जिला कांग्रेस कमिटी गुमला के द्वारा आज 15 फरवरी शाम वक्त टावर चौक गुमला में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा की मोदी सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम महासचिव मोहम्मद खालिद के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य रूप से काला धन रूपांतरण योजना पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के समर्थन में तथा मोदी सरकार के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम किया गया । इस मौके पर गुमला जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहम्मद खालिद शाह सहित प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर उर्फ बबलू एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी।




















Total Users : 806181
Total views : 2507086