Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*सॉलिटेयर एजूकेशन एकेडमी मकरा में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित किया गया*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड /गुमला-सॉलिटेयर एजुकेशनल अकैडमी मकरा में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से कक्षा 1 से कक्षा 9 तक के छात्र-छात्राओं में अपने विभिन्न प्रकार के मॉडलों का प्रदर्शन किया. प्राचार्य चंद्रकांत पाठक ने कहा खोज और अन्वेषण का नाम ही तो विज्ञान है. अपने दैनिक जीवन में आने वाले जरूरत के आधार पर जब कोई कुछ नया करने का प्रयास करता है जिससे कि उसकी समय तथा शक्ति की बचत हो तो इसी स्थिति को अविष्कार कहा जाता है. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 50 से अधिक प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया हवन कुंड में अग्नि, वाटर रॉकेट, सुपर कंडक्टर, न्यूटोनियन फ्लुड, क्रेन, सोलर सिस्टम, वाटर अलार्म, फायर अलार्म, ड्रिप इरीगेशन, वॉटर प्यूरीफायर, रेस्पिरेटरी सिस्टम, सर्कुलेटरी सिस्टम, ग्रास कटर मशीन, इनवर्टर, स्मार्ट ब्रिज, सोलर पावर प्लांट, ड्राइविंग एल्कोहल डिटेकटर, टेस्ला कॉइल, वैक्यूम क्लीनर सहित कई मॉडल प्रस्तुत किये गये. इस मौके पर मुख्य रूप से विद्यार्थी, अभिभावक व शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मी मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment