न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा)। उड़ीसा मजदूरी करने गए पत्थलगडा थाना क्षेत्र के बेलहर गांव निवासी 32 वर्षीय सकेन्द्र राणा पिता स्व. भीखा राणा की मौत सड़क हादसे में हो गई। बुधवार सुबह मृतक का शव उड़ीसा से बेलहर गांव पहुंचा। शव गांव पहुंचते मृतक की पत्नी बच्चे मां व परिजनो की चीख चित्कार से सभी की आंखे नम हो गई। परिजनों ने बताया की सकेन्द्र लगभग डेढ़ माह पूर्व एक जान पहचान वाले ठेकेदार के साथ कारपेंटर का काम करने उड़ीसा गया था। बीते सोमवार को एक साथी के साथ मोटरसाईकिल से कहीं जा रहा था। इसी दौरान एक कार के चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो जाने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां जांचोपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। सकेन्द्र के असमय मृत्यू से पत्नी एक छह साल के बेटे व बूढ़ी मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक ही घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार स्थानिय नदी घाट में की गई। जहां छह साल के बेटे ने मुखाग्नि दी। जिसे देख लोगों की आंखे नम हो गया।
सड़क हादसे में मृत मजदूर का हुआ अंतिम संस्कार, छह साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

By newsscale
On: February 15, 2024 12:02 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1076928
Total views : 2878939