Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ नगर इकाई के मिलन समारोह में शामिल हुए समाज के लोग

On: February 11, 2024 10:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। रविवार को झारखंड प्रजापति (कुम्हार) महासंघ नगर इकाई चतरा के द्वारा वनभोज सह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड के भेड़ी फॉर्म (ऊंटा) में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य जिला अध्यक्ष गौतम प्रजापति उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ जगदीश प्रजापति ने समाज के लोगों को अंग वस्त्र देकर किया। जिलाध्यक्ष श्री प्रजापति ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब को जागरूक एवं एक होने की जरूरत है। राजनीति पर विशेष बल देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में प्रजापति समाज एकजुट होकर स्थानीय उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कही। वहीं पप्पु प्रजापति ने कहा कि हमारा समाज अभी धीरे-धीरे विकास कर रहा है। समाज के लोग भी जागरूक हो रहे हैं, जिसके कारण समाज के एकता एवं मजबूती का राजनीतिक लाभ आगामी नगर परिषद, विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में मिलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर अध्यक्ष शंभू प्रजापति, उपाध्यक्ष जगदीश प्रजापति, सचिव फूलचंद प्रजापति, जिला मीडिया प्रभारी सह अंकेक्षक पप्पू प्रजापति, कोषाध्यक्ष भैरव प्रजापति, सह सचिव कैलाश प्रजापति आदि ने अहम भूमिका निभाया। इस दौरान समाज के लोगों द्वारा बोटिंग एवं पार्किंग का भी लुप्त उठाया गया। मौके पर शंभू नाथ प्रजापति, महादेव प्रजापति, चतरा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गणेश पंडित, अधिवक्ता कृष्ण प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, बिनोद, अनिल, विकास, चंदन, रामचंद्र, लक्ष्मण, नवल किशोर, मोहन, अर्जुन, रविंदर, मोदी भगत, वीरेंद्र, राजू, महेंद्र, भुवनेश्वर, दिलचंद, गणेश प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

प्यार, जलन और साजिश: रिश्तों की आड़ में रची गई मौत की कहानी

संपूर्ण विकास का संकल्प, नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ

एटीएम में फंसा कार्ड, दीवार पर लिखा नंबर बना जाल, 31 हजार की शातिर ठगी

तीन दिन से रहस्यमय ढंग से लापता युवक, परिजन परेशान, पुलिस जांच में जुटी

प्यार बना मौत की वजह! पूर्व पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, मां की लाश, बेटी की चीख… वारदात ने झकझोरा जिला

आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा में सहायिका चयन को लेकर ग्राम सभा, नीलू कुमारी का हुआ चयन

योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर 7 रोजगार सेवकों का मानदेय कटा

लूक स्मार्ट सैलून का भव्य उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलन

पांच दिनों से हाथी का आतंक, घर-खेत तबाह, ग्रामीण दहशत में

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

Leave a Comment