Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कान्यकुब्ज ज्योतिषी ब्राह्मण समाज का जिलास्तरीय महासम्मेलन सम्पन्न, भारी संख्या में शामिल हुए समाज के लोग, संस्कृत पढ़ाई पर हुई विशेष चर्चा, विधि व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट की थी न्युक्ति

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता, भुपेंद्र पांडेय
गिद्धौर(चतरा)ः गिद्धौर प्रखंड़ अंतर्गत बलबल गरम कुंड क्षेत्र में कान्यकुब्ज ज्योतिषी ब्राह्मण समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें जिले के अलावे दूर दराज से भारी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत दीप प्रज्वलित व स्वस्तिवाचन, गणेश वंदना के साथ साथ शंख ध्वनि के उदगोष के साथ की गई। वक्ताओं ने मुख्य रूप से संस्कृत विषय पढ़ाने पर चर्चाएं की। प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक ने कहा गया कि समाज में पौराणिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा को भी बढ़ाने की जरूरत है। स्कूलों में संस्कृत की शिक्षा वैक्लिप नही अपितु अनिवार्य करने की जरूरत है। अगर ऐसा नही होता है, तो आने वाले दिन में धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। वक्ताओं ने स्मसज में एकजुटता बनाने पर भी बल दिया। साथ ही प्रत्येक वर्ष ऐसा सम्मेलन करने का प्रस्ताव पारित किया गया। समाज में फैली कुरीतियों को एक दूसरे की मदद से दूर करने की बात कही गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष संतोष पांडेय, संरक्षक कृष्ण देव पांडेय, उपाध्यक्ष अजय शर्मा, यदुनंदन पांडेय, पत्थलगड़ा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पांडेय, सचिव संजय पांडेय, चय समाज से सचिव यसवंत पांडेय, बद्री पांडेय, बद्री पांडेय, कालेश्वर मिश्रा, ओम प्रकाश पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, विशेश्वर पांडेय, बैजनाथ पांडेय, गौतम कुमार पांडेय, अदुनंदन पांडेय, रामप्रताप पांडेय, मुरारी पांडेय व जिला मीडिया प्रभारी भुपेंद्र पांडेय आदि उपस्थित थे।

ब्राह्मण समाज के लोगों ने पूर्व विधायक का किया सम्मान

ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में पूर्व विधायक जयप्रकाश सिंह भोगता भी पहुंचें। जहां इनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ब्राह्मण समाज पर समाज को नई दिशा दिखाने की जबाबदेही है। सनातन धर्म को ब्राह्मण समाज ने मजबूत किया। समाज के लोगों ने इन्हें मांग पत्र भी सौंपा। पूर्व विधायक ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment