Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पूर्व मुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पहुंचे प्रतापपुर, विशाल जन समूह को किया संबोधित, कहा जोरी को निश्चित रूप से मैं प्रखंड बनाऊंगा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
प्रतापपुर (चतरा)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीम सुदेश महतो का जिले के प्रतापपुर पहुंचने पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया। इसके उपरांत श्री महतो प्रतापपुर प्रखंड के हाई स्कूल के मैदान में आयोजित आजसू के सम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं सम्मेलन में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए आजसू सुप्रीमो ने कहा कि प्रदेश के लोगों को पहचान देने नियोजन एवं विस्थापन का फार्मूला तय करने, साल में 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने सहित कई वायदा करके सत्ता के शीर्ष पर आकर सरकार तो बना लिए लेकिन वायदा पूरा नहीं किया। पूर्व में भी झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस का चेहरा लोगों ने देखा है। मंत्री भोक्ता बड़े सौभाग्यशाली है यह ताज को पहचानते हैं आज को नहीं। जिसका मंत्री जेल में है और यह नगाड़ा बजा रहे हैं। यहां राजपाठ नहीं है, लोकतंत्र है यहां सबसे बड़ा नेता वही होगा जो जनता का सेवक होगा और अशोक गहलोत भी ऐसा ही व्यक्ति है। इनमें जज्बा है यह आपका सम्मान को टूटने नहीं देंगे और आपके साथ हमेशा खड़े होंगे। आगे कहा कि झारखंड को मॉडल स्टेट बनाने की बात कही जा रही है तो यह कैसा मॉडल है कि वर्तमान मॉडल के अनुसार तो मुख्यमंत्री इस्तीफा देकर जेल में है। भ्रष्टाचार इस कदर है कि कोई भी कर्मचारी या अधिकारी हो बिना पैसे का सरकारी काम नहीं करते। पिछले दिनों हुए प्रश्न पत्र के लीक होने पर उन्होंने कहा कि नियम बनाया गया था कि प्रश्न लीक होने पर करोड़ रूपया जुर्माना और गिरफ्तारी होगी। लेकिन क्या आज तक किसी को पकड़ा गया सिर्फ कमेटी बनाकर यह बताया गया की कार्यवाही जारी है। उन्होंने जनता से आवाहन करते हुए कहा क्या 2024 की तैयारी की जाए। चतरा से मेरा है यह अभियान शुरू हुआ है जो पूरे झारखंड में चलेगा। जोरी को प्रखंड बनाने का प्रस्ताव मैंने रखा था, जो अभी तक स्थगित है। जोरी को प्रखंड निश्चित रूप से बनाऊंगा यह मेरा वादा है। मंच पर अशोक गहलोत के साथ सुबोध कुमार, जितेंद्र बाबा, संतोश यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment