Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*स्पोर्ट्स एकेडमी ऑफ गुमला द्वारा फादर पी,पी बनफल की जयंती मनाते हुए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई* * 1952 में गुमला आए थे पी,पी बनफल और गुमला जिले को शिक्षा एवं खेल जगत में ख्याति दिलाने में अहम भूमिका निभाई*- सैयद जुन्नू रैन*

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला -हर साल की तरह इस साल भी 11 फरवारी को स्वर्गिय फादर पी.पी.बनफल जन्म दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स अकादमी के द्वारा खेल का आयोजन किया गया साथ ही सारा खेल विधिपूर्व और स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक सैय्यद जुन्नू रैन के देख रेख में सम्पन्न किया गया खेल में मुख्य रूप से हैंडबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल का खेल खेला गया जिसे शुरूवात में फादर पी.पी.बनफल जी के पसंददिदा दौड़ 1500 मिटर कराया गया जिसमें प्रथम राहुल , दूसरा शशांक तिसरा संतोष रहा वही 400 मिटर मे पहला हर्षिकेश, दुसरा रोशन, तिसरा फैसल रहे वही बालिका की 400 मिटर दौड़ में पहला प्रीति, दूसरा अनुष्का, तिसरा अनिमा रही तत्पश्चत् 15-15 मिनट की फुटबॉल मैच करवाया गया जिसके बाद आयोजन का समापन में हैंडबॉल मैच खेला गया जिसका खेल अकादमी गुमला और गुमला हैंडबॉल के बीच मैच खेला गया . स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक सैय्यद जुन्नु रैन ने इस अवसर पर कहा फादर पी.पी.बनफल जी जिन्होनें गुमला जिला को खेल के क्षेत्र में गुमला को राष्ट्रीय स्तर पर पहुचाया साथ ही उनके शिष्य फादर जेम्स लकड़ा जिन्हे खेल और पढ़ाई के क्षेत्र में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रधानाध्यापक का पुरस्कार मिला उनके नाम पर भी बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया मौके में हफिजुर रहमान ने कहा फादर पी.पी.बनफल जी गुमला जिला मे सन 1952 में आए थे और उनके कारण से ही गुमला जिला को खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाया साथ ही कई उभरता हुआ सितारा को एक नाम दिलाया कार्यक्रम का समापन सिनियर खिलाड़ी के देख रेख में किया गया जिनमें दीपक कुमार, विक्रम, नीरज, अनीश, प्रवीण, सद्दाम खिलाड़ी मौजुद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment