Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ठगी के अरोपी को पुलिस ने भेजा जेल…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/पत्थलगडा। शनिवार को पुलिस ने लाखों के ठगी करने के आरोपी पत्थलगडा थाना क्षेत्र के कुब्बा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार दांगी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया। थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने बताया कि थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी सुधीर ठाकुर ने कुब्बा निवासी के ऊपर लाखों रुपए ठगी करने का आरोप लगाया था। जिसमें मामला दर्ज किया गया था और आरोपी फरार चल रहा था। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि नन बैंकिंग कंपनी ओम ट्रेडिंग में पैसे डबल करने के नाम पर करीब 16 लाख रुपए लिए थे। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी पैसे डबल नहीं हुआ और ना ही मूलधन लौटा। आरोप है कि आरोपी ने हजारीबाग के सिलवार निवासी संजय प्रजापति के साथ मिलकर पत्थलगडा, गिद्धौर, सिमरिया समेत हजारीबाग और चतरा से करोड़ों रुपए की ठगी की है। उक्त कार्रवाई सब इंस्पेक्टर अरविंद रविदास को मिली गुप्त सूचना के आधार पर शैलेंद्र को बरवाडीह रामपुर चौक से गिरफ्तार किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment