न्यूज स्केल संवाददाता
प्रतापपुर (चतरा)। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का आगमन 11 फरवरी को प्रतापपुर हाई स्कूल मैदान में होना निर्धारित है। आगमन को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं ने हाई स्कूल के मैदान में शुक्रवार को एक आवश्यक बैठक की। जिसकी अध्यक्षता अच्छयवट सिंह तथा संचालन बबलू पाठक ने किया। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए यह निर्णय लिया गया कि सुदेश महतो के आगमन का स्वागत कार्यकर्ताओं के द्वारा तेतरिया मोड तक बुलेट मोटरसाइकिल और जोगियारा होते हुए मोटरसाइकिल से कार्यकर्ताओं के द्वारा अगवानी करते हुए प्रतापपुर हाई स्कूल मैदान मंच स्थल तक लाया जाएगा। मंच से आजसू सुप्रीमो सभा में जनता को संबोधित करेंगे। वहीं हाई स्कूल मैदान में मंच का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है जिसका जायजा कार्यकर्ताओं के द्वारा लिया गया। बताया गया की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के महासचिव अशोक गहलोत, पूर्व मुखिया उमेश दास, अवध किशोर भगत मनोज कुमार यादव, मोहम्मद हसनैन , नवनीत पाठक गोल्डन, सुबोध दांगी अरविंद यादव, रंजीत यादव, मुनारीक राम, गोपाल पांडेय, खुर्शीद खान, दरगाही खान सहित अन्य उपस्थित थे।
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो 11 फरवरी को प्रतापपुर में, कार्यकर्त्ताओं संग करेंगे बैठक, तैयारी लगभग पूर्ण

By newsscale
On: February 9, 2024 11:02 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1076950
Total views : 2878969