Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष व सचिव सम्मेलन को लेकर पहुंचे बलबल, किया स्थल निरीक्षण, कहा 11 फरवरी को होगा महासम्मेलन, मुख्य अतिथि होंगे प्रदेश अध्यक्ष व सहयोगी

On: February 5, 2024 9:20 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता, भुपेंद्र पांडेय 
गिद्धौर(चतरा)। चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बलबल बागेश्वरी मंदिर में चतरा जिला के कान्यकुब्ज ज्योतिषी ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय व सचिव राजन पांडेय पहुंचकर पूजा अर्चना किया। इस दौरानं 11 फरवरी को होने वाले समाज के महासम्मेलन को लेकर स्थल निरीक्षण कर विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गिद्धौर प्रखंड ब्राह्मण समाज कमेटी को जिम्मेवारी दी गई। अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक के साथ उनके अनेकों सहयोगी विद्वान महासम्मेलन में पहुंचेंगे। वहीं सम्मेलन में चतरा जिला से सभी प्रखंड के अधिकारियों के साथ सैकड़ो लोगों को पहुंचने की बात कही गई। बताया गया कि सम्मेलन में प्रदेश से लेकर सभी प्रखंड के महाविद्यालय में संस्कृत विषय की पढ़ाई हो इस पर विशेष रुप से चर्चा करने के साथ सरकार से मांग की जाएगी। आगे इन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के चुनाव हुए 1 साल बीत चुके हैं। जिले के सभी प्रखंडों में ब्राह्मणों को एकजुट किया गया है। इसलिए अब शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ताकि समाज को एक अच्छी दिशा मिल सके। मौके पर मंदिर पुजारी वासुदेव पांडेय, बहादुर पांडेय, प्रमोद पांडेय, प्रेम पांडेय, दीपेंद्र पांडेय, यशवंत पांडेय, सरजू पांडेय, पत्थलगड़ा के सचिव संजय पांडेय, सुरेश पांडेय, गिद्धौर प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य यदुनंदन पांडेय, गिद्धौर पंचायत अध्यक्ष बैजनाथ पांडेय, मनोज पांडेय, पिंडारकोण से नामधारी पांडेय, कटकमसांडी से विशेश्वर पांडेय एवं दर्जनों पांडेय समाज के लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

ऑनलाइन दोस्ती से डिजिटल शोषण तक, नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप—मां-बहनों सहित युवक पर केस

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन* 

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी  अनिल उराँव के चुनावी कार्यालय का हुआ उदघाटन

एनएच-33 यानी राॅंची-टाटा मार्ग सड़क किनारे खड़े एक खाली ट्रक में अचानक लगी भीषण आग

जेएमएस स्कूल द्वारा तीन दिवसीय शैक्षिक यात्रा का हुआ आयोजन

अंधविश्वास का खतरनाक चेहरा, मंदिर में कथित नरबलि की साजिश, तीन नाबालिगों को बचाया गया

वार्ड 11 व 01 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संतोष उरांव के पक्ष में बैठक आयोजित

दो नाबालिगों की संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी, प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक दबाव बना मौत की वजह?

मनरेगा लोकपालों को नहीं मिला सेवा विस्तार, 15 जिलों में शिकायत निवारण व्यवस्था पर मंडराया संकट

नगर परिषद निर्वाचन 2026: 23 को मतदान, 27 को मतगणना, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने साझा की तैयारियों की पूरी तस्वीर

Leave a Comment