Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर निकली गई जागरूकता रैली, पदाधिकारियों, कर्मी, स्कूली बच्चों ने लिया मतदाता प्रतिज्ञा

On: January 25, 2024 10:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

नए मतदाताओं के बीच वोटर कार्ड व उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत जतराहीबाग मोड़ से समाहरणालय परिसर तक मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमे उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव की उपस्थिति में रैली समाहरणालय परिसर पहुंचने के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी पदाधिकारी, कर्मी, विद्यालयों के छात्र छात्राओं को मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता प्रतिज्ञा दिलाया। सभी पदाधिकारी, कर्मी, विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने मतदाता प्रतिज्ञा लिया की ष्हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन द्वारा समाहरणालय के सभा कक्ष में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर मतदाताओं के उत्साहवर्धन हेतु मतदाताओं के बीच वोटर कार्ड का वितरण किया गया। वहीं निर्वाचन के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों के बीच प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मनित किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

प्यार, जलन और साजिश: रिश्तों की आड़ में रची गई मौत की कहानी

संपूर्ण विकास का संकल्प, नीति आयोग के ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ

एटीएम में फंसा कार्ड, दीवार पर लिखा नंबर बना जाल, 31 हजार की शातिर ठगी

तीन दिन से रहस्यमय ढंग से लापता युवक, परिजन परेशान, पुलिस जांच में जुटी

प्यार बना मौत की वजह! पूर्व पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, मां की लाश, बेटी की चीख… वारदात ने झकझोरा जिला

आंगनबाड़ी केंद्र डाढ़ा में सहायिका चयन को लेकर ग्राम सभा, नीलू कुमारी का हुआ चयन

योजनाओं की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर 7 रोजगार सेवकों का मानदेय कटा

लूक स्मार्ट सैलून का भव्य उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलन

पांच दिनों से हाथी का आतंक, घर-खेत तबाह, ग्रामीण दहशत में

ऑनलाइन दोस्ती से डिजिटल शोषण तक, नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप—मां-बहनों सहित युवक पर केस

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

Leave a Comment