Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्री राम उत्सव को लेकर पत्थलगडा में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, जिप उपाध्यक्ष व अन्य हुए शामिल

On: January 21, 2024 10:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा)। रविवार को पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय में शांति क्लब गांधी चौक के तत्वाधान में भव्य शोभ यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी वह अन्य शामिल थे। शोभा यात्रा की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक से प्रारंभ हुई, तत्पश्चात बरवाडीह, पीपल टोला, दुम्बी, पत्थलगडा, सिंघानी व अन्य गांव का भ्रमण किया। शोभा यात्रा में शामिल राम भक्तों की जय श्रीराम व अन्य धार्मिक जय घोष से पूरा इलाका गूंजयमान होता रहा है। सोमवार को प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रखंड मुख्यालय में महाआरती आयोजन किया गया है। लोग ढोल-बाजे के साथ प्रभु श्री राम की आरती करेंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इधर श्री राम उत्सव को लेकर प्रखंड के कई गांव में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन प्रारंभ किया गया है। सोमवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ हरि कीर्तन का समापन होगा। ऐसे में पूरा क्षेत्र राम की भक्ति में डूबा हुआ है। सभी सार्वजनिक चौक-चौराहे भगवा झंडा से लहरा रहे हैं। वहीं पुलिस व प्रखण्ड प्रशासन क्षेत्र में अलर्ट मोड़ में है। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया वासुदेव तिवारी, सुजीत भारती, बीडीओ मोनी कुमारी, थाना प्रभारी सचिन कुमार दास, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशीष दांगी, सासंद प्रतिनिधि अमित तिवारी, पूर्व जिप सदस्य सुनीता देवी, सुजाता शर्मा, कुशुमलता कुशवाहा, पूर्व मुखिया सतीश कुमार, कृष्णा भारती समेत भारी संख्या में लोग शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

ऑनलाइन दोस्ती से डिजिटल शोषण तक, नाबालिग से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप—मां-बहनों सहित युवक पर केस

लापता बच्ची नेहा कुमारी टोप्पो का 5 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस ने सूचना देने पर ₹21,000 इनाम की घोषणा, इश्तेहार जारी

आदिवासी समन्वय समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन* 

नवाडीपाड़ा स्कूल में कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम का हुआ भव्य आयोजन

नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी  अनिल उराँव के चुनावी कार्यालय का हुआ उदघाटन

एनएच-33 यानी राॅंची-टाटा मार्ग सड़क किनारे खड़े एक खाली ट्रक में अचानक लगी भीषण आग

जेएमएस स्कूल द्वारा तीन दिवसीय शैक्षिक यात्रा का हुआ आयोजन

अंधविश्वास का खतरनाक चेहरा, मंदिर में कथित नरबलि की साजिश, तीन नाबालिगों को बचाया गया

वार्ड 11 व 01 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी संतोष उरांव के पक्ष में बैठक आयोजित

दो नाबालिगों की संदिग्ध आत्महत्या से सनसनी, प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक दबाव बना मौत की वजह?

मनरेगा लोकपालों को नहीं मिला सेवा विस्तार, 15 जिलों में शिकायत निवारण व्यवस्था पर मंडराया संकट

नगर परिषद निर्वाचन 2026: 23 को मतदान, 27 को मतगणना, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त ने साझा की तैयारियों की पूरी तस्वीर

Leave a Comment