बरकट्ठा विधायक व पूर्व विधायक ने दही चूड़ा कार्यक्रम सह मिलन समारोह का किया आयोजन, नहीं दिखा भाजपा का झंडा, सिर्फ नेताओं की पोस्टर

0
193

न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(हजारीबाग)। मकर संक्रांति के अवसर पर दिव्य कल्याण आश्रम तथा पूर्व विधायक के आवासीय कार्यालय में दही-चूड़ा सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधायक अमित कुमार यादव ने दिव्य कल्याण आश्रम में दही-चूड़ा सह मिलन समारोह का आयोजन किया। जहां मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, हज़ारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए।सभी अतिथियों का विधायक ने गर्म जोशी से स्वागत किया। वहीं बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से आये दर्ज़नो कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि,क्षेत्र की जनता ने दही-चुड़ा,तिलकुट का लुफ्त उठाया। गौर तलब हो कि समर्थकों के साथ विधायक स्वयं दही, चूड़ा, तिलकुट सब्जी व गुड़ स्वयं परोसते नजर आए । वहीं पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा हर साल की भांति इस बार भी मेरे आवास में दही-चूड़ा सह मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस तरह के आयोजन से क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं के साथ दही-चुड़ा भोज पर मिलने का अवसर मिलता है।मौके पर पूर्व विधायक ने दही-चुड़ा सह संकल्प सभा का आयोजन किया। पूर्व विधायक ने आगंतुक अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर व माला पहनाकर स्वागत किया। वही बरकट्ठा से भाजपा की झंडा गायब दिखी। साथ ही निर्दलीय विधायक अमित कुमार यादव ने सिर्फ भाजपा नेताओं की पोस्टर लगाई। वही पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने किसी नेता की पोस्ट नहीं लगाई। चूड़ा दही कार्यक्रम में पूर्व सांसद रविंद्र राय, जिप अध्यक्ष उमेश मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक,भोला प्रसाद, समन ठाकुर, सुरेन्द्र पासवान, रीतलाल प्रसाद, इन्द्रदेव यादव, अनिल कुमार आज़ाद,रघुवीर प्रसाद, राजकुमार नायक, बसंत साव, गुड़ी देवी, मनोहर प्रसाद चौधरी, अर्जुन यादव,अर्जुन राणा,काली मण्डल,दशरथ यादव, मनोहर चौधरी, राजकुमार यादव, किशोर मोदी, सुरेंद्र साव समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।