शोकाकुल परिवार से मिले सांसद, किया शोक प्रकट
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय की मुखिया व विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह के 107 वर्षीय पिता श्री प्रसाद सिंह की मृत्यु उपरांत ब्रह्मभोज में चतरा सांसद डॉ. सुनिल कुमार सिंह शामिल हो शोकाकुल परिवार से मुलाकात किया। सांसद श्री सिंह ने शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक प्रकट किया और दिवंगत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को हिम्मत से काम करने की सलाह दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होने कहा कि आज एक ऐसे महान आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने का मौका मिला जो इतनी उम्र में भी रामायण पाठ व राम नाम लिखा करते थे। मौके पर मुखिया सह दिशा सदस्य मंजित सिंह, दिवंगत के पुत्र रणधीर सिंह, पिन्टू सिंह, मृत्युंजय सिंह के अलावा दर्जनो लोग उपस्थित थे।