विस्थापित-प्रभावित वाहन मालिकों की हुई बैठक, लिए गए कई निर्णय,
आम्रपाली से एनटीपीसी तक प्रति टन 170 तथा फ्लाई ऐश की ढुलाई प्रति ट्रिप डीजल के साथ 14 हजार देने की मांग
टंडवा (चतरा)। शुक्रवार को विस्थापित-प्रभावित वाहन मालिक संघ की संयुक्त बैठक टंडवा प्रखंड अंतर्गत चुंदरु धाम मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को हुई। वहीं बैठक में आम्रपाली परियोजना से एनटीपीसी तक कोयले की ढुलाई भाड़ा170 रुपए प्रति टन से कम में ढुलाई नहीं करने की बात कही गई। साथ हीं बाहरी वाहनों को हटाने, एनटीपीसी द्वारा अलग रोड व बैरियर नहीं बनने तक कोयले की ढुलाई 5 नंबर बैरियर से नहीं करने तथा एनटीपीसी से उत्पादित फ्लाई ऐश की ढुलाई अंडरलोडिंग प्रति ट्रिप 14 हजार के अतिरिक्त ट्रांसपोर्टरों द्वारा डीज़ल देने की मांग पर सहमति बनी। मौके पर विजय साहु, सुनील सुंडी, हेमराज कुमार, सुरेश साहु, रंजीत महतो, संजय दूबे, जितेन्द्र कुमार, ईश्वरी साहु, दीपक महतो, सकेन्द्र साव, धनेश्वर साव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।



















Total Users : 800270
Total views : 2499087