नव वर्ष पर जश्न, जंगल रहा गुलजार, गांव सुनसान
गिद्धौर(चतरा)संतोष कुमार निराला। नव वर्ष 2024 का स्वागत जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में लोगों ने जोरदार तरीके से किया। नव वर्ष पर जहां एक ओर जंगल गुलजार रहा। वहीं गांव सुनसान दिखा। अधिकतर परिवार के सदस्य के साथ युवक व युवतियों की टोली जंगल में वन भोज का आनंद उठाते दिखे। जबकि युवकों ने डीजे के साउंड पर जमकर ठुमके भी लगाए। दुसरी ओर एक दूसरे को रात से ही नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं लोग देने लगे थे। सोमवार के सुबह होते ही लोग नव वर्ष मनाने को लेकर पिकनिक स्पॉट के साथ जंगल की और कुच कर गए। गिद्धौर के बलबल गर्म जल कुंड, हदहदवा जलप्रपात, पेक्सा अबरखावा सहित अन्य पिकनिक स्पॉटों पर लोगों की भीड़ लगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीडीओ, थाना प्रभारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। नव वर्ष के वन भोज में सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, युवा प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार साह, ओबीसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार, किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राणा, समाजसेवी आशीष कुमार साव, पत्रकार संतोष कुमार निराला, राजेश कुमार दांगी, मंटू कुमार व मनोज कुमार सहित भारी संख्या लोग शामिल थे।