न्यूज स्केल डेस्क
जमशेदपुर। जमशेदपुर अंतर्गत बिष्टुपुर सर्किट हाउस क्षेत्र में नव वर्ष का जश्न मनाने जा रहे आदित्यपुर के युवकों की कार वर्ष के पहली सुबह ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें छह युवकों की मौत हो गई व दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी कार में सवार होकर पिकनिक मनाने जा रहे थे। घटना बिष्टुपुर के सर्किट हाउस एरिया स्थित साई मंदिर गोल चक्कर के समीप घटी। मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो कार में आठ युवक मरीन ड्राइव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर कार की पोल से टक्करा गई, जससे गाड़ी में सवार आठों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में कार के चिथड़े उड़ गए। घटना में पांच युवक की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि छठे युवक की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। छोटू यादव, हेमंत कुमार, सूरज कुमार, मोनू महतो, शुभम कुमार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दो युवक हर्ष कुमार झा और रवि झा को गंभीर अवस्था में टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर अंतर्गत बाबाकुटी आश्रम में शोक की लहर दौड़ गई। कार में सवार सभी युवक बाबाकुटी आश्रम क्षेत्र के हैं। घटना सोमवार सुबह लगभग आठ बजे की है।
नव वर्ष के पहली सुबह भीषण सड़क हादसे में 6 की दर्दनाक मौत, खून से रंगी झारखंड की सड़क, दो गंभीर

By newsscale
On: January 1, 2024 8:25 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 1016580
Total views : 2794978