Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वर्ष के अंतिम दिन राज्य के श्रम मंत्री पहुंचे बलबल गर्म कुंड

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर(चतरा)। राज्य के श्रम नियोजन व कौशल विकास मंत्री सत्यानन्द भोगता रविवार को वर्ष 2023 के अंतिम दिन चतरा-हजारीबाग जिले के सीमाने पर स्थित गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बलबल में प्रसिद्ध माता बागेश्वरी मन्दिर बलबल गर्म जल कुंड पहुंचे। इस दौरान श्रम मंत्री माता बागेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर नव वर्ष 2024 में देश प्रदेश में सुख शांति समृद्धि की कामना की। साथ ही मंदिर व कुंड क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी लेते हुए संबंधितों को कई दिशा निर्देश दिए। इसके अलावे मंदिर क्षेत्र के विकास में हर संभव सहयोग की बात कही।
नोट फोटो। बलबल पहुंचे श्रम मंत्री व अन्य

दुघर्टना में युवक गंभीर

गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के समीप बाइक के चपेट में आने से रविवार को युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों व राहगीरों के सहयोग से घायल युवक में इलाज के लिए स्थानीय किलिनीक ले जाया गया। घायल युवक गिद्धौर गांव निवासी डॉक्टर उमेश कुमार दांगी का पुत्र ऋषभ कुमार है। बताया गया कि ऋषभ क्रिकेट खेलकर पैदल घर वापस आ रहा था। इसी बीच गिद्धौर चौक तरफ से शराब के नशे में बाइक चालक लापरवाही से जा रहा थ जो अपने चपेट में ले लिया। मौके से बाइक चालक धक्का मारने के बाद फरार हो गया। जबकि बाइक पर सवार एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment