रेड (RED) क्रॉस सोसाइटी ने गरीब असहाय लोगों के बीच गर्म वस्त्र का किया वितरण

0
200

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी चतरा के तत्वावधान में रविवार को शहर में अभियान चलाकर गरीब असहाय लोगों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया गया। गर्म वस्त्र का वितरण रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार वर्मा, चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, वाइस चेयरमैन विवेक केशरी के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। वस्त्र वितरण कार्य का शुभारंभ मजदूरी कर ठंड से ठिठुरते हुवे घर लौट रहे एक मजदूर को गर्म वस्त्र देकर किया गया। इसके बाद पोस्ट ऑफिस चौक, गुदरी बाजार, केशरी चौक, खैनी गोला मोड़ और पुराना पेट्रोल पंप पर गरीब असहाय लोगों के बीच किया गया। इस दौरान गर्म वस्त्र पाने वाले लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। रेड क्रॉस के सचिव श्री पाठक ने बताया कि गर्म वस्त्र वितरण का कार्य इस बार पांच चरणों में किया जायेगा। इसके तहत दो चरण शहर में, एक चरण रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में तथा दो चरण ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा।