विकसित भारत कार्यक्रम में कंबल का किया गया वितरण, केंद्र प्रायोजित योजनाओं की दी गई जानकारी

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

विकसित भारत कार्यक्रम में कंबल का किया गया वितरण, केंद्र प्रायोजित योजनाओं की दी गई जानकारी

पत्थलगड़ा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह पंचायत परिसर में शानिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा (डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण) के तहत एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सह प्रखंड सांसंद प्रतिनिधि अमित तिवारी, बीडीओ मोनी कुमारी, भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश कुमार, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, मुखिया संदीप कुमार सुमन उर्फ महेश दांगी के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उसके बाद कार्यक्रम में महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों को मुंह मीठा की गई। वहीं पंचायत के 110 वृद्ध व जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर केंद्र प्रायोजित योजनाओं की जानकााी दी गई। जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 08 लाभुकों को गैस कनेक्शन दिया गया। मेरी कहानी मेरी जुबानी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जेएसएलपीएस के सभी सदस्य शामिल थे।  इस अवसर पर बीपीओ राजेश्वर कुमार, उप मुखिया संगीता देवी, समाजसेवी अरविन्द कुमार, कृष्ण कुमार साव, मो. सेराजुल, उपेंद्र दांगी, पंचायत सचिव मो. असलम के भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *