उदयन पब्लिक स्कूल में नए छात्रावास व शिक्षक भवन का उदघाटन, स्कूल का मनाया गया छठां वार्षिकोेत्सव

newsscale
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

उदयन पब्लिक स्कूल में नए छात्रावास व शिक्षक भवन का उदघाटन, स्कूल का मनाया गया छठां वार्षिकोेत्सव

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेतर मोड में संचालित उदयन पब्लिक स्कूल ने शनिवार को अपना छठा वार्षिकोेत्सव एवं क्रिसमस महोत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के बीच छात्रावास के उदघाटन उपरांत विद्यालय प्रबंधन समिति के मुख्य सचिव गोपाल चंद्रा, सचिव डॉ. चेतलाल प्रसाद, कोषाध्यक्ष मनोज चन्द्रा, प्राचार्या टेंसी थॉमस के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसी दौरान कोषाध्यक्ष श्री चंद्रा ने बताया कि नए सत्र 2024-25 से छात्रावास और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया है। दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चे भी यहां रहकर सुचारू रूप से उचित शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, भाषण, नाटक, भारत के विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक धरोहर को नृत्य एवं भावों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम राजन मैथ्यू के देख-रेख में संपन्न हुआ। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबन्धन समिति के सचिव, कोषाध्यक्ष, सदस्य सूरज कुमार, मंजू कुमारी, पुष्पा कुमारी, प्रेमलता चंद्रा, अंजलि चंद्रा, अनुज चंद्रा, प्राचार्या टेंसी थॉमस, शिक्षक संजय सिन्हा, अरविंद कुमार, अमान अंसारी, राजन मैथ्यू, गोविंद कुमार , रूपलाल कुमार, शिक्षिका मंजू कुमारी, उषा रानी, रेखा, भानुप्रिया, आकांक्षा गुप्ता, सीमाकरण, राखी गुप्ता, शैलेन, होमा फिर्दाेस आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *