
न्यायिक अधिकारियों ने रात को जरूरतमंद परिवारों के घर पहुंचकर किया कंबल का वितरण
सिमरिया (चतरा)। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में राकेश कुमार सिंह प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के नेतृत्व में बीते रात सिमरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जरूरतमंद अनुसूचित जाति परिवारों के घर पहुंचकर न्यायिक अधिकारियों ने किया कंबल का वितरण। पीडीजे के श्री सिंह के साथ जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायधीश राकेश चंद्रा, प्राधिकार के सचिव प्रज्ञा बाजपेई व सतीश उज्जवल बेक प्रभारी न्यायाधीश ने सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुंचकर अस्पताल का निरीक्षण किया एवं वार्ड में सुदूरवर्ती क्षेत्र से आए भर्ती मरीज जो ठंड से प्रभावित थे के बीच कंबल का वितरण किया और उपस्थित चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर चंदन को कई आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही प्रखंड मुख्यालय स्थित अनुसूचित जाति बाहुल्य हर्षनाथपुर गांव पहुंचकर 30 गरीब असहायों के घर में जाकर कंबल का वितरण किया। वितरन के दौरान नाजीर गंगाधर जय, विधिक कार्यकर्ता सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद एवं कोर्ट के कई कर्मी शामिल थे।






















Total Users : 806181
Total views : 2507086