Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

*कभी गूंजती थी नक्सलियों की दहाड़ अब आपकी सरकार आपकी योजना आपके द्वार तक से एवं कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत सामग्रियां वितरण में उमड़ती है ग्रामीणों की भीड़

On: December 23, 2023 2:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---
ADS'
WhatsApp Group Join Now

* इलाके के युवक युवतियों को कुदरत ने दी है-ताकत हड़िया दारू को सेलिब्रेट की प्रथाओं से दूर करने की जरूरत खेलकूद में जौहर दिखाते हैं यहां के ग्रामीण बच्चें – हरविंदर सिंह एसपी गुमला*

झारखण्ड /गुमला–गुमला पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर गुमला पुलिस के द्वारा सभी प्रखंडों मे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार योजना में आयोजित कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा, डायन कुप्रथा, साइबर ठगी,शक्ति एप, डॉयल 112, झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति, नशामुक्ति के बारे में आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से स्टॉल लगाया जा रहा है जिसमे बिशुनपुर प्रखंड के सेरका पंचायत अंतर्गत हारूप गांव में पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के नेतृत्व में एएसपी अभियान मनीष कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी शिवशंकर मरांडी बिशुनपुर थाना प्रभारी कुंदन कुमार की मौजूदगी में जागरूकता अभियान चलाया गया और लोगो की समस्या को सुना गया एवं कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत स्कूल बैग, साड़ी, कंबल एवं खेलने के समानो का वितरण किया गया। यहां बताते चलें कि बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों में कभी नक्सलियों की दहाड़ चलतीं थी लेकिन अब अनेकों नक्सल प्रभावित इलाकों में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जाने से लोगों में एक नई उर्जा का जहां संचार हो रहा है वहीं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों को शिक्षा एवं रोजगार सहित खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करते हुए आदिवासी बहुल जिले से अनेकों प्रतिभाशाली युवा ने जगह बनाई है इस मौके पर एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि झारखंड राज्य में हम जैसे आते हैं और चले जाते हैं लेकिन देखें तो काफी कुछ कुदरत ने यहां के लोगों को दिया है और उन्होंने खासकर नशामुक्ति अभियान को लेकर कहा कि यहां के लोगों की प्राचीन प्रथा है पर्व त्यौहार में सेलिब्रेट करने के लिए हड़िया दारू पेश करने का जो हमें कमजोर बनाती है हमें कुदरत ने जो ताक़त दी है उसे बरकरार रखने के लिए खासकर युवाओं को नशापान से दूर रहने एवं शिक्षा एवं खेलकूद कौ अपनाने की जरूरत है। इस मौके पर गुमला एसपी हरविंदर सिंह द्वारा बड़का दोहर पुलिस पिकेट का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

हाथी खदेड़ने निकली वन विभाग की टीम पर कंटेनर की टक्कर, दो की मौत, कई घायल

शिव मंदिर के पुजारी दिनेश्वर पांडेय का आकस्मिक निधन, गांव में शोक की लहर

महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर

कैलाश धाम बेला में 15 दिवसीय ऐतिहासिक बर्तन मेला आज से, विधायक करेंगे उद्घाटन

6.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल

पीसीसी पथ का जिला परिषद सदस्या ने किया उद्घाटन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों के बीच मारपीट, एक घायल; पुलिस जांच में जुटी

आईएफसी कार्यालय में चोरी, लाखों के उपकरण गायब; पुलिस जांच में जुटी

रफ्तार का कहरः तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 9 घायल, 4 की हालत गंभीर

युवा समाजसेवी शेरू सिंह के दशकर्म में उमड़ी भीड़, जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 में किया आमंत्रित

28 फरवरी को मां भद्रकाली मंदिर परिसर में बुंदेल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, तैयारी बैठक संपन्न

Leave a Comment