-बचपन स्कूल गुमला में क्रिसमस उत्सव का हुआ आयोजन दो जनवरी 2024 से पुनः विधालय होगा प्रारंभ*

Ajay Sharma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला- लोहरदगा रोड स्थित बचपन स्कूल और बैंक कॉलोनी स्थित बचपन प्राइमरी स्कूल में प्रेम और शांति के मसीहा प्रभु यीशु का जन्मदिन क्रिसमस उत्सव का आयोजन धूम धाम से किया गया जहां बच्चों को शिक्षिका खुशी सिंह के द्वारा ईशा मसीह के जन्म की कहानी सुनाई गई । कुछ बच्चे संता क्लॉज बनकर बच्चों को टॉफी देकार खुशियाँ बांट रहे थे वहीं क्रिसमस कैप में बच्चे बहुत प्यारे लग रहे थे । बच्चों ने जिंगल बेल सॉन्ग गाया और गीत नृत्य के साथ क्रिसमस के त्योहार को उमंग के साथ मनाया । अन्त में बच्चों ने क्रिसमस केक , टॉफी इत्यादि का लुत्फ उठाया । निदेशक चंद्र शेखर गिरी ने सभी को प्रेम और शांति के पर्व क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं दी । विद्यालय क्रिसमस और नव वर्ष के अवसर पर 2 जनवरी 2024 तक बंद रहेगा ।
इस उत्सव को सफल बनाने में शिक्षिका चंदा कुमारी , खुशी कुमारी, पल्लवी , मुस्कान, सोनाली सोलंकी, अंबिका कुमारी, प्रिया सिंह , मोनालिसा गुप्ता , सुजैन तिर्की इत्यादि की भूमिका सराहनीय रही।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *