मुखिया ने विभिन्न स्थानों पर की अलाव की व्यवस्था

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

मुखिया ने विभिन्न स्थानों पर की अलाव की व्यवस्था

चतरा। लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए लावालौंग मुखिया नेमन भारती नें प्रखंड मुख्यालय के सात स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करवाई है। जानकारी देते हुए मुखिया ने बताया कि इन दिनों लावालौंग प्रखंड मुख्यालय में एक महीने के लिए पशु मेला लग रहा है। ऐसे में सुदूरवर्ती क्षेत्र एवं विभिन्न जिलों तथा राज्यों से आने वाले व्यापारियों के साथ राहगीरों को भी असुविधा न हो इसके लिए सात स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। अलाव की व्यवस्था होने से स्कूली बच्चों के साथ सुबह के समय प्रखंड मुख्यालय कोचिंग के लिए आने वाले बच्चों को भी काफी राहत मिलेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *