विधायक प्रतिनिधि नें ग्राम रक्षा दल के बीच किया ट्रैक सूट का वितरण

newsscale
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

विधायक प्रतिनिधि नें ग्राम रक्षा दल के बीच किया ट्रैक सूट का वितरण

चतरा। बढ़ती ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए लावालौंग प्रखंड के पूर्व मुखिया सह सिमरिया विधायक जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के बीच गर्म ट्रैकसूट का वितरण किया। उक्त विषय की जानकारी देते हुए ग्राम रक्षा दल के सदस्य प्रमोद कुमार ने बताया कि ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को इस ठंड में भी रात को ड्यूटी करना पड़ता है। ऐसे में सदस्यों को ठंड के कारण बेहद असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए श्री सिंह ने ग्राम रक्षा दल के ग्यारह सदस्यों के लिए ट्रैकसूट की व्यवस्था करके वितरण हेतु लावालौंग थाना प्रभारी अविनाश कुमार को मुहैया कराया। जिसे थाना प्रभारी ने ग्राम रक्षा दल के सभी सदस्यों को थाना बुलाकर श्री सिंह की उपस्थिति में वितरण किया। इस दौरान थाना प्रभारी एवं श्री सिंह ने ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को जिम्मेवारी पूर्वक कार्य करने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *