Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के असुर, विरहोर, बिरजिया समुदाय के लोगों की जन समस्या से रूबरू हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चैतु उरॉव

On: December 17, 2023 10:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला: गुमला जिला कांग्रेस द्वारा संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु दिनांक 17 दिसंबर 2023 को जिला अध्यक्ष चैतु उरॉव क्षेत्र भ्रमण के दौरान चैनपुर प्रखंड के बंमदा पंचायत एवं बारडीह पंचायत के कुटवा, पिपि, बमदा, सरगांव, सिविल, बारडीह, उरू, के ग्रामीणों के साथ मुलाकात कर समस्याओं से अवगत हुए जैसे विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, आवास, राशन कार्ड, पेयजल, रोड जैसे मुलभुत समस्याओं से बामंदा पंचायत के ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया। सभी समस्याओं से अवगत होकर चैतु उरांव ने कहा कि समय-समय पर ग्रामीणों को एक साथ बैठकर अपने एवं गांव के विकास हेतु चर्चा परिचर्चा करना चाहिए ग्राम सभा के माध्यम से अपने ग्राम के विकास हेतु कार्य योजना तैयार कर संबंधित विभाग को एवं पदाधिकारी को समर्पित किया जाना चाहिए, जिससे कि गांव का सर्वांगीण विकास हो पाए साथ ही साथ समय-समय पर अपने गांव क्षेत्र में चुने हुए जनप्रतिनिधियों को एवं पदाधिकारी को भी गांव में बुलाना चाहिए जिससे कि वह क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हो पाए और ग्रामीणों की समस्या को निराकरण हेतु आवश्यक पहल कर सके ।आप अपने बच्चों को विद्यालय जरूर भेजें जिससे कि वह शिक्षित हो और जब शिक्षित होंगे तो वह अपने अधिकार के प्रति जागरूक होंगे जिससे कि उन्हें कोई ठग ना सके और वह अपना अधिकारों के प्रति सजग हो पाए, क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं इस गांव में विशेष कर सिंचाई हेतु पानी की व्यवस्था किए जाने पर यहां के लोगों को कृषि कार्य से जुड़कर अपने जीविका को अच्छी तरह से हो सके।मै भी संबंधित पदाधिकारी को इस संबंध में अवगत कराऊंगा और आपके गांव में सिंचाई हेतु पानी की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। आप सभी कृषि कार्य से जुड़कर आर्थिक रूप से संपन्न हो इसके लिए आप सभी को विशेष तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है उन्होंने कहा है कि मैं अपनी जिम्मेवारी का निर्माण करते हुए आपकी एवं गांव के सर्वांगीण विकास के लिए संबंधित पदाधिकारी को अवगत कराउंगा।मौके पर सदर प्रखंड अध्यक्ष गुमला गुलाम सरवर, प्रखंड उपाध्यक्ष बंधन उरॉव,बरदान एक्का, जिला सचिव तरुण गोप, प्रखंड महासचिव पतरस होरो, विकास असुर,बिरसु असुर लालू कुल्लू,बिमला असुर, सुरेश बिरहोर, सविता देवी, जानकी देवी, लक्ष्मी देवी,एरमिना लकड़ा, फुलमनी वेक, आशा लुगुन, मिजिंया कुजुर, हिरामणी वेक, पुनी देवी, मंजुला कुजुर, मिलेड लकड़ा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

उपायुक्त ने सेंट्रलाइज्ड किचेन एवं डायट का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

जीमा डेयरी यूनिट में उत्पादन डेढ़ माह के अंदर प्रारंभ करें : संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने दीदी कैफे का किया निरीक्षण, संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आभा कार्ड निर्माण और स्वास्थ्य जांच पर दिया जोर

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कुडू का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ करने का निदेश

मतदाता सूची मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समीक्षा बैठक आयोजित*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुडू में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश* -उपायुक्त संदीप कुमार मीना

उपायुक्त ने किया कृषक पाठशाला कुडू का निरीक्षण, मॉडल फार्म विकसित करने के दिए निर्देश

सर तन से जुदा धमकी वाले वायरल वीडियो से मंचा हड़कंप: कोयला वर्चस्व के खेल में जनप्रतिनिधि पर लगा संगीन आरोप; थाना प्रभारी पर एफआईआर न दर्ज करने का दावा

शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा: घर वालों ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, तो 33 हजार केवीए बिजली टावर पर जा चढ़ा; सांसें अटकीं

विकास मॉडल को देखने पहुंचे बिहार के 40 मुखिया: मनरेगा पार्क, सरसों तेल यूनिट और जेंडर रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण; झारखंड की योजनाओं को सराहा

Leave a Comment