दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त ने किया सावित्री बाई फुले किशोरी पुस्तकालय एवं बिरसा मुंडा पुस्तकालय का भ्रमण

Ajay Sharma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

आयुक्त ने किया पुस्तकालय में पढ़ रहे अभियार्थियों से मुलाकात, दिए मार्गदर्शन, कहा जिला प्रशासन की है बेहतरीन पहल

झारखण्ड/गुमला: शुक्रवार को गुमला जिले में दक्षिणी छोटनागपुर प्रमंडल के प्रभारी आयुक्त दशरथ चंद्र दास का आगमन हुआ। जिला भ्रमण के क्रम में प्रभारी आयुक्त ने जिला प्रशासन की पहल से संचालित पुस्तकालय क्रांति के विषय में जानकारी ली।जिसे देखने के लिए उन्होंने देर शाम कोर्ट परिसर में बने नव निर्मित बिरसा मुंडा पुस्तकालय एवं सावित्री बाई फुले किशोरी पुस्तकालय का दौरा किया। दोनो ही हाई टेक पुस्तकालय का भ्रमण कर आयुक्त ने हर्ष प्रकट किया। उन्होंने पुस्तकालयों की उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा एवं अन्य जरूरी जानकारी को प्राप्त किया तथा एक एक कर पुस्तकालय अंतर्गत सभी कमरों एवम उपलब्ध पुस्तकों को भी देखा। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में पढ़ रहे छात्रों से मुलाकात की एवं उन्हे जीवन में सफलता हासिल करने के संबंध में उचित मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि गुमला जिले का यह मॉडल पुस्तकालय जिला प्रशासन की सराहनीय पहल है। हाईटेक व्यवस्थाओं से परिपूर्ण इस पुस्तकालय को देख कर आयुक्त ने हर्ष प्रकट किया। इस दौरान अपर समाहर्ता गुमला, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *