स्कूली बच्चों ने वन भोज में पर्यावरण की ली जानकारी
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के बारियातु पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मसुरिया के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर पास के बडकी नदी पहुंचे। जहा पहुंचकर बच्चों ने नदी के साथ पेड़-पौधे की वादियों का आनंद उठाया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक मोहन कुमार ने बच्चों को पेड़-पौधे व नदियों से होने वाले प्राकृतिक लाभ के साथ ऐतिहासिक जानकारियों से अवगत कराया। इसके अलावा बच्चों ने वन भोज का जबरदस्त लुफ्त उठाया। इस दौरान बच्चों ने पूरी पकवान, खीर सहित कई मनपसंद व्यंजन भी बनाए थे। वन भेज कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष व कई सदस्य शामिल थे।

























Total Users : 965252
Total views : 2726104