
क्रिकेट लीग के 14वें मैच में मिथलेश ने मारा शतक, कन्हाचट्टी 97 रन से जीता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहरलाल फुटबॉल मैदान में चल रहे जिला स्तरीय लीग मैच में गुरुवार को 14वां मैच कन्हाचट्टी बनाम इलेवन वारियर्स के बीच खेला गय। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कन्हाचट्टी टीम ने 25 ओवर में तीन विकेट खो कर 208 रन बनाये। कन्हाचट्टी की ओर से मिथलेश कुमार ने शानदार 104 व आनंद ने 52 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं जवाबी पारी खेलते हुए इलेवन वारियर्स की टीम ने 20.2 ओवर में सभी विकेट खो कर 111 रन ही बना पाई। मिथलेश कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।























Total Users : 806189
Total views : 2507095