सड़क हादसे घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत, गांव में शोक

newsscale
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सड़क हादसे घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत, गांव में शोक

पत्थलगड़ा(चतरा)। विगत दिनों हजारीबाग जिले के कटकमसांडी जमुनिया सोत में हुवे दुर्घटना में घायल पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत नोनगांव के स्कूली बच्ची शिवानी कुमारी 13वर्षीय पिता कैलाश प्रजापति की मौत रांची में इलाज के दौरान बीते रात हो गई। वहीं मौत की जानकारी मिलते ही नोनगांव सहित प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को बच्ची का शव गांव पहुंचने के बाद स्थानीय शमशान घाट अंतिम संस्कार किया गया। ज्ञात हो कि दुर्घटना में वेन चालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। जबकि कई बच्चे अभी भी बच्चे विभिन्न अस्पतलों में ईलाजरत हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस तरह की घटना के बावजूद आज तक किसी विधायक, मंत्री ने न ही बच्चों को मदद करने की कोशिश की और न ही घटना की जानकारी लेने पहुंचे। वहीं जानकारी पाते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनी कुमारी नोनगांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाया। बीडीओ ने कहा की इस तरह की घटना से हमे बहुत ही दुःख हुआ। परिजनों को हर संभव मदद की जायेगी। नोनगांव मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा ने भी दुःख वयक्त किया। बच्ची के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *