*गुमला जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चैतू उरांव द्वारा संगठन सशक्तिकरण अभियान को लेकर नवडीहा करंजटोली में ग्रामीणों संग बैठक की*

Ajay Sharma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

*गुमला जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चैतू उरांव द्वारा संगठन सशक्तिकरण अभियान को लेकर नवडीहा करंजटोली में ग्रामीणों संग बैठक की*

झारखण्ड/गुमला- गुमला जिला कांग्रेस द्वारा संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु 14 दिसंबर को जिला अध्यक्ष चैतु उरॉव क्षेत्र भ्रमण के दौरान घाघरा प्रखंड के नवडीहा करंज टोली में ग्रामीण के साथ मुलाकात कर समस्याओं से अवगत हुए जैसे विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, आवास,राशन कार्ड, पेयजल ,रोड जैसे मुलभुत समस्याओं से नवडिहा पंचायत के खटंगा नवाटोली, महुआ टोली,करंज टोली,वालाखंटगा के ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया सभी समस्याओं से अवगत होकर चैतु उरांव ने कहा कि समय-समय पर ग्रामीणों को एक साथ बैठकर अपने एवं गांव के विकास हेतु चर्चा परिचर्चा करना चाहिए ग्राम सभा के माध्यम से अपने ग्राम के विकास हेतु कार्य योजना तैयार कर संबंधित विभाग को एवं पदाधिकारी को समर्पित किया जाना चाहिए, जिससे कि गांव का सर्वांगीण विकास हो पाए साथ ही साथ समय-समय पर अपने गांव क्षेत्र में चुने हुए जनप्रतिनिधियों को एवं पदाधिकारी को भी गांव में बुलाना चाहिए जिससे कि वह क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हो पाए और ग्रामीणों की समस्या को निराकरण हेतु आवश्यक पहल कर सके ।आप अपने बच्चों को विद्यालय जरूर भेजें जिससे कि वह शिक्षित हो और जब शिक्षित होंगे तो वह अपने अधिकार के प्रति जागरूक होंगे जिससे कि उन्हें कोई ठग ना सके और वह अपना अधिकारों के प्रति सजग हो पाए, क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं इस गांव में विशेष कर सिंचाई हेतु पानी की व्यवस्था किए जाने पर यहां के लोगों को कृषि कार्य से जुड़कर अपने जीविका को अच्छी तरह से हो सके।मै भी संबंधित पदाधिकारी को इस संबंध में अवगत कराऊंगा और आपके गांव में सिंचाई हेतु पानी की व्यवस्था करने का प्रयास किया जाएगा। आप सभी कृषि कार्य से जुड़कर आर्थिक रूप से संपन्न हो इसके लिए आप सभी को विशेष तौर पर कार्य करने की आवश्यकता है मैं अपनी जिम्मेवारी का निर्वाहन करते हुए आपकी एवं गांव के सर्वांगीण विकास के लिए संबंधित पदाधिकारी को अवगत कराउंगा।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष घाघरा अरूण पाण्डेय,सदर प्रखंड अध्यक्ष गुमला गुलाम सरवर, , जिला महासचिव खालिद साह,फिरोज आलम, रामनिवास प्रसाद,जिला सचिव तरूण गोप, मुखिया फगुआ उरॉव, छात्र संघ नेता राजु उरॉव,खुटवा उरांव, पुर्व मुखिया भिनेशवर उरॉव,शंकर उरॉव, उपमुखिया बिनिता उरॉव,मंडल अध्यक्ष शहजाद खां, जयंती टोप्पो,देवा साहु,संजय गोप ,पवन केवट, लालू कुल्लू कोंग्रेस पदाधिकारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *