Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कस्तूरबा विद्यालय सहित कई बूथों में चलाया गया मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

On: December 8, 2023 8:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कस्तूरबा विद्यालय सहित कई बूथों में चलाया गया मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

श्रीकांत राणा

पत्थलगडा(चतरा):- आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रखण्ड क्षेत्र के सिंघानी पंचायत में बूथ नंबर 149,131 सहित विभिन्न बूथों पर गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मोनी कुमारी के द्वारा बूथों पर पहुंचकर मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया गया। बताते चलें कि कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में भी शिविर लगाया गया। जहां बच्चियों को बताया गया की नए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने व त्रुटि का सुधीकरण करवाने के लिए मात्र दो दिन का समय बचा हुआ है इस दौरान अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर हुए त्रुटि का सुधार करवाया जा सकता है। वहीं इस कैंप में उपस्थित बीएलओ के माध्यम से नए मतदाता के लिए फार्म छ: भरा जाएगा। किसी मतदाता की असामयिक निधन हो जाने पर फॉर्म सात भरा जाएगा। जबकि मतदाता सूची में मतदाता के नाम, पता व सफेद फोटो को बदलने के लिए फॉर्म आठ भरा जाएगा। विशेष कैंप के माध्यम से बीडीओ मोनी कुमारी ने प्रखण्ड वासियों से अपील की है कि प्रखण्ड में निवास कर रहे सभी अठारह वर्ष से ऊपर के युवक- युवती का मतदाता सूची में दो दिनों के अंदर नाम जोड़ाएं, जिससे आने वाला समय में नए मतदाता अपने मत प्रयोग कर सकें और लोकतंत्र को मजबूत बना सकें। इस अवसर पर बीएलओ पर्यवेक्षक, राकेश प्रसाद, मोहम्मद असलम, मिथिलेश कुमार, पंचायत सचिव लखन यादव सहित कई बीएलओ मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नाबालिग से छेड़खानी और वीडियो वायरल करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

जंगल में दस्तावेजों का अंबार: भारी मात्रा में वोटर, एटीएम और पैन कार्ड मिलने से हड़कंप!

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

JMM युवा मोर्चा की नई प्रखंड कमेटी का गठन; मिथिलेश बने अध्यक्ष, रजनीश को मिली सचिव की कमान!

मुख्य मार्ग: खोटाही पुल बना मौत का फांस, सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे दे रहे दुर्घटना को आमंत्रण!

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने बांटे 8 लाख के बीमा चेक; वित्तीय साक्षरता शिविर में फर्जीवाड़े से बचने के सिखाए गुर!

कोल परिवहन में अब 2 ड्राइवर अनिवार्य, 6 घंटे से अधिक परिचालन पर SDO का सख्त निर्देश!

डीसी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे मयूरहंड के शिक्षक! मुख्यालय छोड़ हजारीबाग से कर रहे अप-डाउन

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ केरेडारी का युवक गिरफ्तार!

भंडरा: एक घंटे की बारिश और थम गई मुख्य बाजार की रफ्तार, सड़क बनी दरिया, छात्र और राहगीर बेहाल

लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर 17 मई को आयोजित होगा विकास मेला

कल्याण अस्पताल में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 214 मरीजों की हुई निशुल्क जांच

Leave a Comment