डुमरीकला व लावालौंग पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन, लावालौंग के कार्यक्रम में पहुंचे उपायुक्त, शिविर में आए 2775 आवेदन, 579 का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन
चतरा। जिले के हंटरगंज प्रखंड के डुमरीकला व लावालौंग प्रखंड के लावालौंग पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। दोनो प्रखंडों में आयोजित शिविर में भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं व लााभ को लेकर आवेदन दिया। जिसमें कई का ऑन द स्पॉट समस्याओं से संबंधित मामले का निष्पादन किया गया। डुमरीकला पंचायत के कार्यक्रम में कुल 1393 आवेदन आए, जिसमें 321 का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया व लावालौंग पंचायत में 1382 आवेदन आए, जिसमें 258 का निष्पादन किया गया। वहीं विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण उपायुक्त अबु इमरान ने कया। इसके पश्चात कल्याण मंच से उन्होने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया औरं असहाय, गरीब व वृद्ध लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया और आमजनों को पौधा देकर उनका स्वागत किया। वहीं जेएसएलपीएस की महिलाओं के बीच चेक व लाभुकों के बीच योजनाओं की स्वीकृति पत्र का वितरण किया। उन्होने कल्याण मंच से सभी को संबोधित करते हुए कहा यह कार्यक्रम राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है। सभी अधिक से अधिक संख्या में अपने पंचायत में होने वाले कार्यक्रम में पहुंच सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले। इस साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चल रहे कार्य व आपके द्वारा कार्यक्रम का निरीक्षण के क्रम में प्रखंड के बांदू गांव में बढ़ते ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय व बृद्धलोगों के बीच कंबल का वितरण किया और वहीं हाउस टू हाउस जा कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी लिया। इसके पश्चात लावालौंग प्रखंड के बिरहोर टोला में जा कर बिरहोर परिवार के बच्चो के बीच स्वेटर का वितरण किया और परिवारों के बीच कंबल का भी वितरण किया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमुनि कुमारी को बिरहोर टोला समीप आंगनबाड़ी केंद्र का रिपेयरिंग करने का निर्देश दिया।








