*लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गुमला एसपी हरविंदर सिंह द्वारा घाघरा-थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती बूथों एवं अति उगवाद प्रभावित कुरूमगढ थाना क्षेत्र के बामदा पुलिस पिकेट का औचक निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए*

Ajay Sharma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला- गुमला एसपी हरविंदर सिंह द्वारा घाघरा- थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों एवं कुरूमगढ थाना क्षेत्र के बामदा पुलिस पिकेट का औचक निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए यहां बताते चलें कि गुमला एसपी हरविंदर सिंह द्वारा देर शाम वक्त तक इन इलाकों में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नक्सली प्रभावित बुथो की भौगोलिक स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह अभियान शुरू किया गया है और निरंतर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद इंतजाम रखने को लेकर किया जा रहा है यहां बताते चलें कि नक्सलियों के लिए कभी जाना जाता था घाघरा-थाना क्षेत्र एवं अति उगवाद प्रभावित क्षेत्र कुरूमगढ लेकिन अब बिमरला पंचायत एवं दिरगांव सहित बामदा पुलिस पिकेट जहां शाम ढलने के साथ ही नक्सलियों की चहलकदमी करने लगते थे और इन इलाकों में शाम के बाद से लोग दरवाजा तक नहीं खोलते थे इन इलाकों में अब लोग अमन-चैन के साथ जीवनशैली जी रहे हैं इसका सबसे बड़ा कारण इन इलाकों में सड़क निर्माण और मूलभूत सुविधाएं बहाल धीरे-धीरे शुरू हो गई है और लोग शिक्षित भी होकर जागरूक बन रहे हैं और पुलिस पब्लिक की नजदीकियां बढ़ जाने से नक्सली संगठन एवं नक्सली विचारधाराओं को लेकर ग्रामीणों को ग़ुमराह करने वाले अब इन इलाकों में ना के बराबर है। यह भी कि यदि कोई वारदात इस इलाके में शाम वक्त होने पर भी दूसरे दिन सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा गाइडलाइन को लेकर पुलिस प्रशासन ऐसे इलाकों में मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम पहुंचते थे। यहां बताते चलें कि गुमला एसपी हरविंदर सिंह द्वारा निरंतर जिले के सभी थाना क्षेत्र एवं पुलिस पिकेटों का औचक निरीक्षण करते हुए थाना एवं पुलिस पिकेटों में जवानों से रूबरू हो कर उनकी जरूरतों एवं कमियों को लेकर सक्रिय हो जाने से पुलिस पिकेटों में तैनात सुरक्षा बलों को एक नई उर्जा मिलती है और साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर वैसे इलाकों जहां पर बूथों को अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के रूप में चिन्हित किया गया है वैसे इलाकों में चुनाव के पूर्व भौगोलिक जानकारी काफी माने रखती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *