झारखण्ड /गुमला– गुमला जिले में बढ़ते ड्रग्स के कारोबार को लेकर गुमला एसपी हरविंदर सिंह द्वारा चलाई जा रही मुहिम पर गुप्त सूचना मिलने पर घाघरा थाना पुलिस टीम जिसका नेतृत्व गुमला एसडीपीओ मनीष चंद लाल एवं थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी सहित पुलिस टीम द्वारा घाघरा के चांदनी चौक में संदिग्ध रूप से एक युवक के हाथ में एक बड़ा बैग को लेकर खड़ा रहने की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उस युवक को गिरफ्तार कर जब तलाशी ली गई तो उसमें 8 किलो 375 ग्राम अवैध गांजा के कुल आठ पैकेट बरामद किया गया पुलिस द्वारा गांजे के साथ पकड़े गए युवक का नाम पुछताछ करने पर मालूम हुआ कि दीपक कुमार है और वह रोहतास जिला बिहार का रहने वाला बताया जाता है घाघरा पुलिस टीम को मिली सफलता के बाद आज बुधवार को गुमला एसपी हरविंदर सिंह के कार्यालय परिसर में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करते हुए उपरोक्त अपराधी एवं अवैध गांजा के साथ मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते हुए एसपी ने कहा कि गुमला जिले में ड्रग्स के मामले को लेकर एक पुलिस टीम सभी थाने में गठित की गई है जो नशे के कारोबारी में लिप्त कारोबारी को लेकर लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं उन्होंने कहा कि गुमला जिला पुलिस प्रशासन का अथक प्रयास है कि गुमला जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए आवे तरीके से ड्रग्स के कारोबारी को लेकर मुहिम जारी रहेगा।
-घाघरा पुलिस ने 8 किलो 375 ग्राम गांजा के साथ रोहतास बिहार का युवक को गिरफतार कर जेल भेजा* * एसपी हरविंदर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा जिले में ड्रग्स का अवैध कारोबार को लेकर पुलिस लगातार चला रही है अभियान – हरविंदर सिंह गुमला-एसपी
By
Ajay Sharma
WhatsApp Group
Join Now
Leave a comment








