*
झारखण्ड/गुमला- गुमला एसपी हरविंदर सिंह द्वारा बसिया अनुमंडल क्षेत्र के कामडारा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया इस मौके पर उन्होंने थाना के अभिलेखों का अवलोकन कर लाल वारंटियों सहित फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का निर्देश थाना प्रभारी एवं विभिन्न कांडों के लिए नियुक्त अनुसंधान कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को भी कार्य में गति लाने को कहा वही थाना में मालखाना निष्पादन की प्रगति रिपोर्ट को लेकर उपस्थित पुलिस पदाधिकारी से जानकारी लेते हुए निर्देश जारी किया गया साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एसपी हरविंदर सिंह ने विशेष तौर से वैसे अपराधकर्मियों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है जो अपराधिक घटनाओं में जेल में बंद थे और जमानत पर भ्रमणशील हैं।




















Total Users : 1014813
Total views : 2792616