Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

प्रखंड संसाधन केंद्र बरकट्ठा में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन, विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बरकट्ठा(हजारीबाग): बीआरसी (प्रखंड संसाधन केंद्र) बरकट्ठा में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी किशोर कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में प्रखंडाधीन विद्यालय के प्रधानाध्यापक/ शिक्षकों ने भाग लिया। इस निमित्त यूपीएस,पीएस,यूएमएस, एमएस,यूएचएस, प्लस टू यूएचएस,एचएस, मॉडल विद्यालय तथा केजीबीवी के प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका शामिल हुए। गोष्ठी में बीईईओ ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए शिशु गणना प्रशिक्षण, पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने, एसडीएमआईएस में पूर्व छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नति, नव नामांकित एवं छुटे बच्चों का एसडीएमआईएस सूचना अद्यतन, ईवीवी पर शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति, विभागीय पदाधिकारियों का विद्यालय निरीक्षण से संबंधित विद्यालय की गतिविधि, आयरन फोलिक एसिड टेबलेट वितरण की स्थिति, विद्यालय परिसर की साफ सफाई, विद्यालय विकास अनुदान की राशि व्यय, एमडीएम एसएमएस समेत अन्य गतिविधि के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने उक्त कार्यों को समयानुसार करने हेतु निर्देश दिया। बैठक में अजप्ता सचिव रामकिशुन महतो, सहायक अध्यापक सचिव शुकर ठाकुर, बीपीएम धीरज कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक दिनेश्वर महतो, महेश प्रसाद चौधरी, छत्रु प्रसाद ,राकेश बिहारी पांडेय, जयलाल प्रसाद ,उमेश राम, लक्ष्मी कुमारी ,मुनिता कुमारी, सीआरपी रामकृष्ण पांडेय, शशि भूषण कुमार सिंह ,बीआरसी कर्मी जितेंद्र कुमार ,रूपलाल रविदास, विनय मंडल समेत दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment