झारखण्ड/गुमला- घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा पुल से मोटरसाइकिल सवार दो युवक नीचे गिरकर मंगलवार की शाम वक्त घायल हो गए ।घायल अवस्था में दोनों युवकों को ग्रामीण युवाओं और पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। घायलों में घाघरा मथनी ताड़ निवासी निवासी संदीप उराव और उसके एक अन्य साथी के नाम शामिल है। दोनों घायलों का चिकित्सकों द्वारा इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाबत प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दोनों युवक लोहरदगा की ओर से तेज गति से अपने बाइक पर आ रहे थे वहीं नवडीहा पुल के समीप बन रहे नए पुल के नीचे मोटरसाइकिल सहित जा गिरे वहीं नवडीहा आसपास के युवाओं ने कड़ी मस्क्कत के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाल और घायल अवस्था में पुलिस के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया।
नवडीहा पुल से मोटरसाइकिल सवार दो युवक नीचे गिरकर हुए घायल-प्राथमिक उपचार के बाद गुमला रेफर
By Ajay Sharma
On: December 5, 2023 9:00 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 959753
Total views : 2718723